देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है- बजरंग गर्ग
केंद्र व हरियाणा की सरकार वोट चोरी से बनाई गई है- बजरंग गर्ग
भाजपा सरकार से देश व प्रदेश का हर नागरिक दुखी है- बजरंग गर्ग
हरियाणा बेरोजगारी, अपराध व नशे में देश भर में अव्वल स्थान पर है- बजरंग गर्ग
हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, हत्या व फिरौती की वारदातें की जा रही है- बजरंग गर्ग
अपराधी जेलों में व विदेश में बैठकर अपना गैंग चलकर फिरौती मांग रहे हैं- बजरंग गर्ग
हरियाणा में युवा नशे के दल-दल में धस्ती जा रहा है- बजरंग गर्ग
सरकार हरियाणा में अपराध व नशे को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
हरियाणा का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है- बजरंग गर्ग
देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने से बेहताशा महंगाई बढ़ी है- बजरंग गर्ग
भाजपा सरकार देश व प्रदेश में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
हिसार, 15,11,26-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल कार्यक्रम चैनत गांव व गढी चौपाल आदि में भव्य कार्यक्रम हुआ। जिस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार वोट चोरी से बनाई गई है। भाजपा सरकार से देश व प्रदेश का हर नागरिक दुखी है। जनता भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर महंगाई व बेरोजगारी बड़ी है। हरियाणा बेरोजगारी, अपराध व नशे में देश भर में अव्वल स्थान पर है। हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, हत्या व फिरौती की वारदातें की जा रही है। अपराधी जेलों में व विदेश में बैठकर अपना गैंग चलाकर फिरौती मांग रहे हैं। हरियाणा में हर रोज चार हत्याएं हो रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में युवा नशे के दल-दल में धस्ता जा रहा है। हरियाणा नशे का अड्डा बन चुका है। हरियाणा में खुले आम नशा बिक रहा है। सरकार हरियाणा में अपराध व नशे को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने से बेहताशा महंगाई बढ़ी है। गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी दाल, सब्जी के साथ का नहीं सकता। देश में हर जरूरत का सामान व खाद्य वस्तु महंगी हो गई है। यहां तक की चीनी 70 रुपए किलो हो गई है। सरकार ने चीनी के रेट अनाप-शनाप बढ़ाकर चाय की मिठास खत्म कर दी है। भाजपा सरकार देश व प्रदेश में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल मक्कड़, सुमन शर्मा, तेलुराम जांगड़ा, पवन गोयल, मनोज राठी, किरण मलिक, जिला पार्षद मोहित मलिक, योगेंद्र योगी, मोहित सीहाल, युवा अध्यक्ष सोबिन भाटला, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अजय बेरवाल, पूर्व पार्षद सुभाष चावला, सतपाल मलिक, राजेश कासनिया, संदीप कुशवाहा, सत्यवान मलिक,गौरव सैनी, अशोक मलिक,अमित जुल्हा,राजेंद्र बंसल, सुभाष चावला, राजेश कासनिया, कमलेश रंगा, कृष्ण सोरखी, डॉ सतीश मंगल पुट्ठी, चिनु बत्रा,रामधारी शर्मा, अनिल दुहन, लीलड मेंबर, बलवान जगमैन्द, आदि नेता व ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।