*चंडीगढ़।*14.11.26- आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने अपने संगठनात्मक विस्तार और मीडिया विंग को मजबूत करने की दिशा में साहिल दुबे को Media Co-Incharge नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह जी और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रधान विजय पाल सिंह जी ने साहिल दुबे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा मेहनती, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने में विश्वास रखती है। साहिल दुबे को मीडिया विंग में Media Co-Incharge की जिम्मेदारी सौंपना पार्टी के प्रति उनके समर्पण और कार्यशैली पर विश्वास का प्रतीक है। मीडिया किसी भी राजनीतिक संगठन की आवाज को जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्हें उम्मीद है कि साहिल दुबे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ निभाते हुए पार्टी की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।
वहीं, चंडीगढ़ प्रधान विजय पाल सिंह जी ने कहा कि मीडिया विंग पार्टी की गतिविधियों, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने साहिल दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।