शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके विद्यार्थियों की सफलता और उनके अच्छे संस्कार होते हैं- बजरंग गर्ग
मैट्रिक की फाइनल परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा अव्वल स्थान प्राप्त करना पूरे स्कूल, संस्था, अध्यापकों और अभिभावकों के लिए गर्व की बात होती है- बजरंग गर्ग
शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है- बजरंग गर्ग
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए- बजरंग गर्ग
हिसार, 17.11.26-- पीजीएसडी व जेएनजीएन गोयनका गर्ल्स स्कूल के मैट्रिक कक्षा के फाइनल परीक्षा परिणाम में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रांगण में संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने हवन में आहुति डालकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके विद्यार्थियों की सफलता और उनके अच्छे संस्कार होते हैं। मैट्रिक की फाइनल परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा अव्वल स्थान प्राप्त करना पूरे स्कूल, संस्था, अध्यापकों और अभिभावकों के लिए गर्व की बात होती है। विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है। आज के प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जीवन में एक अच्छा नागरिक बनकर देश और समाज की सेवा करने का लक्ष्य भी रखना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि स्कूल के सभी मेधावी विद्यार्थियों को अव्वल स्थान पर आना यह सफलता उनके जीवन की पहली सीढ़ी है। उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल,वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश चौधरी, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, उपप्रधान रमेश लोहिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रिंसिपल सत्येंद्र गोयल, गंगा प्रसाद मौर्य, रेनू पहुजा, डॉ सुनील शर्मा, मनीष चावल, जसराम वर्मा आदि प्रतिनिधियों ने भाग लिया।