डीसी ने लंबलू, महल और भुक्कड़ के स्कूलों का किया निरीक्षण
हमीरपुर 17 नवंबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल, लंबलू और भुक्कड़ का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कई कक्षाओं में जाकर विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने उक्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और अन्य शिक्षकों से शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसरों में संचालित की जा रही प्री-प्राइमरी कक्षाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया।
उपायुक्त ने इन स्कूलों में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार और अन्य आवश्यक सुधारों के लिए प्रधानाचार्यों को कई दिशा-निर्देश भी जारी किए।