चंडीगढ़, 23.11.26- आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने आगामी नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों को तेज करते हुए आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने आठ उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।
दूसरी सूची में घोषित उम्मीदवारों के नाम और उनके वार्ड इस प्रकार हैं:
1. वार्ड नंबर 6: तलविंदर सिंह (Talvinder Singh)
2. वार्ड नंबर 8: सुखवंत कौर (Sukhwant Kaur)
3. वार्ड नंबर 13: अंजू सेठी (Anju Sethi)
4. वार्ड नंबर 14: श्री राम जायसवाल (Shri Ram Jaiswal)
5. वार्ड नंबर 17: बिंदु बाला गर्ग (Bindu Bala Garg)
6. वार्ड नंबर 19: ललित मोहन (Lalit Mohan)
7. वार्ड नंबर 26: सतविंदर कौर (Satvinder Kaur)
8. वार्ड नंबर 34: नरेंद्र भाटिया (Narender Bhatia)
इस अवसर पर जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती और रणनीति के साथ नगर निगम चुनाव में उतर रही है। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। चंडीगढ़ की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और इस बार बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य चंडीगढ़ को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और हर वार्ड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
वहीं, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रधान विजय पाल सिंह और प्रेम गर्ग ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी और जनता के सहयोग से अपना मेयर बनाने में सफल होगी।