हिसार, 26.11.26-- पीजीएसडी शिक्षा संस्थान के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थान के प्रधान श्री बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्थान के आगामी वार्षिक उत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।इस अवसर पर संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पीजीएसडी शिक्षा संस्थान का विशाल वार्षिक उत्सव 29 नवंबर को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस वार्षिक उत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विद्यार्थी अपनी कला, प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता के माध्यम से विभिन्न प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोहेंगे।बजरंग गर्ग ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की मेहनत, लगन और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है।उन्होंने कहा कि पीजीएसडी शिक्षा संस्थान लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है, ताकि विद्यार्थी भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं शहर के लोग भाग लेंगे। संस्थान की ओर से कार्यक्रम को यादगार एवं शानदार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन,संयोजक जगत नारायण, कृष्ण बंसल, पितरुमल गोयल, प्रिंसिपल सत्येंद्र गोयल, गंगा प्रसाद मौर्य,रामनिवास कोहलीवाले, गुलाब सिंह राणा, दीपक कुमार, मुकेश सैनी आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।