मंडी, 27 मार्च। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार गोकुल बुटेल 28 मार्च, 2026 को सायंकाल सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे पालमपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।