राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमराल में होगी मतगणना

हमीरपुर 22 मई। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत चमराल के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत चमराल के मतों की गिनती राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमराल में होगी। उन्होंने बताया कि पहले इस पंचायत का मतगणना का स्थान पंचायत कार्यालय बड़ा निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमराल कर दिया गया है।
=======================================
नादौन कालेज में होगी बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना

हमीरपुर 22 मई। विकास खंड नादौन के सभी 27 बीडीसी वार्डों और चारों जिला परिषद वार्डों के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में संशोधित आदेश जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन बीडीसी और जिला परिषद वार्डों की गिनती अब सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के कमरा नंबर 102 और 103 में होगी। कमरा नंबर 107 को भी मतगणना से संबंधित कार्य के लिए रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि पहले नादौन के पंचायत समिति हॉल को मतगणना केंद्र बनाया गया था, लेकिन अब यह मतगणना केंद्र राजकीय महाविद्यालय में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
======================================

राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमराल में होगी मतगणना

हमीरपुर 22 मई। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत चमराल के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत चमराल के मतों की गिनती राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमराल में होगी। उन्होंने बताया कि पहले इस पंचायत का मतगणना का स्थान पंचायत कार्यालय बड़ा निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमराल कर दिया गया है।
============================================
आरसेटी ने महिलाओं को सिखाया पेपर कवर और लिफाफे बनाना

हमीरपुर 22 मई। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 25 महिलाओं ने पेपर कवर, फाइल और लिफाफे इत्यादि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी भी महिलाओं की मदद कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के मूल्यांकनकर्ता संसार चंद और हरबंस लाल, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
===============================================
साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित

हमीरपुर 22 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016 और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के पदों की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) के दो पदों के लिए अंकिता और अभय शर्मा का चयन किया गया है। साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) के एक पद के लिए सौरभ शर्मा और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट के एक पद के लिए अमन का चयन हुआ है।
सचिव ने बताया कि ये फाइनल परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
========================================
मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही : एसडीएम
सैक्टर अधिकारियों, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश
बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में करवाया गया द्वितीय पूर्वाभ्यास

हमीरपुर 22 मई। एसडीएम हमीरपुर एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने आगामी पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया के दौरान सैक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के रूप में तैनात होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी ऐहतियात बरतें और इसमें किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
शुक्रवार को बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास के दौरान एसडीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विवाद और शांतिपूर्वक ढंग से पूर्ण करवाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सभी नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें। मतदान प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की शंका की स्थिति में तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान दल 24 मई को ही रवाना कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर पहुंचते ही सभी दलों को रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। पोलिंग बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया 25 मई को ही पूरी करनी होगी, ताकि 26 मई को किसी भी तरह के अनावश्यक विलंब के बगैर सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया जा सके।
दूसरे चरण के पूर्वाभ्यास में खंड विकास अधिकारी तान्या शर्मा, तहसीलदार हमीरपुर नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, हमीरपुर उपमंडल के अन्य सैक्टर अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।