शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 सितम्बर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे
बिलासपुर, 15 सितम्बर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 सितम्बर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए एक विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 18 सितम्बर को दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह एचपी नेवल एनसीसी यूनिट बिलासपुर द्वारा आयोजित नौकायन अभियान ‘संकल्प’ के फ्लैग-इन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे जिला कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।
==============================
अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवारों का चयन
हमीरपुर 15 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में अर्थशास्त्र के शिक्षकों के 86 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26030 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1246 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1032 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 226 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 29 और 31 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 85 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
=====================================
17 सितंबर को पीएचसी रैल में लगेगा विशेष स्वास्थ्य मेला
हमीरपुर, 15.09.26- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने बताया कि 17
सितंबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रैल के नए भवन में
विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य मेले में
टांडा मेडिकल कॉलेज तथा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से सुपर स्पेशलिस्ट एवं
विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एवं चिकित्सकीय परामर्श/उपचार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में न्यूरोलॉजिस्ट,
न्यूरो सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट तथा गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट
सहित विभिन्न सुपर स्पेशलिटी चिकित्सक सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके
अतिरिक्त मेडिसिन, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक, नेत्र रोग, सर्जरी, इंटरनल
मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मनोचिकित्सक, त्वचा रोग, आयुर्वेद एवं
होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे।
स्वास्थ्य मेले के दौरान रैंडम एवं फास्टिंग ब्लड शुगर,
लंबाई, वजन, बीएमआई, नाड़ी, रक्तचाप एवं तापमान की जांच की जाएगी। इसके
साथ ही एनीमिया, दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संबंधी रोग,
कैंसर एवं टीबी की स्क्रीनिंग भी की जाएगी और अल्ट्रासाउंड भी किये
जायेंगे l
उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं से संबंधित
स्वास्थ्य समस्याओं, बच्चों की लंबाई, वजन एवं पोषण स्थिति, बुजुर्गों के
स्वास्थ्य तथा मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान
किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने आम
जनता से आग्रह किया कि वे इस विशेष स्वास्थ्य मेले का अधिक से अधिक लाभ
उठाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 17 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र रैल के नए भवन में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं और
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ लें। मरीज अपने पुराने इलाज की
रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट, दवाइयों की पर्ची एवं अन्य संबंधित मेडिकल
रिकॉर्ड साथ लेकर आएं, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों को उपचार संबंधी जानकारी
उपलब्ध हो सके।
==========================================
जल शक्ति विभाग में होगी जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्तीहमीरपुर 15 सितंबर। जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद बैचवाइज भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 3 पद और सामान्य (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्ल्यूएस), एससी तथा एससी (बीपीएल) का एक-एक पद भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में अभी तक के ताजा बैच के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 18 सितंबर से पहले विभाग की वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी.एनआईसी.इन eemis.hp.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
========================================
अणु में 18 को दी जाएगी रूफ टॉप सोलर प्लांट और स्मार्ट मीटर की जानकारी
हमीरपुर 15 सितंबर। आम लोगों को सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित करने, बिजली की किफायती खपत और बचत के प्रति जागरुक करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 सितंबर को अणु के विद्युत विश्राम गृह में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विद्युत उपमंडल हमीरपुर-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि सुबह साढे दस बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222327 पर संपर्क किया जा सकता है।
========================================
लंबलू में भी 18 को दी जाएगी रूफ टॉप सोलर प्लांट और स्मार्ट मीटर की जानकारी
हमीरपुर 15 सितंबर। आम लोगों को सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित करने, बिजली की किफायती खपत और बचत के प्रति जागरुक करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 सितंबर को विद्युत उपमंडल कार्यालय लंबलू के प्रांगण में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं तथा अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
==============================================
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
सोलन के 130 कामगारों को मिली 39,94,740 रुपए की सहायता
SOLAN, 15.09.26-श्रम कल्याण अधिकारी सोलन ललित शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा वर्तमान में 14 कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं में पात्र भवन एवं अन्य निर्माण कामगार जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष है और उस कामगार ने गत 12 माह में किसी भी निर्माण स्थल पर 90 दिन निर्माण कार्य किया है, वह अपना पंजीकरण कामगार कल्याण बोर्ड सोलन में करवा सकता है तथा इन योजनाओं का लाभ ले सकता है।
उन्होंने कहा कि गत 15 अगस्त, 2026 को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में बोर्ड के साथ पंजीकृत 4967 कामगारों को 20.61 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई थी। इनमें से सोलन ज़िला के 130 लाभार्थियों को 39 लाख 94 हजार 740 रुपए की वित्तीय सहायता विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान की गई।
ललित शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के 86 पात्र लाभार्थियों को शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 21 लाख 53 हजार 800 रुपए, 29 पात्र लाभार्थियों को विवाह सहायता योजना के तहत 15 लाख 14 हजार रुपए, 01 लाभार्थी को चिकित्सा सहायता 2 हजार 290 रुपए, 01 मानसिक रूप से दिव्यांग लाभार्थी की देखभाल के लिए 20 हजार रुपए, 10 पात्र लाभार्थियों को मातृत्व व पितृत्व प्रसुविधा सहायता के रूप में 03 लाख 1500 रुपए तथा 03 पात्र लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन सहायता के रूप में 3 हजार 150 रुपए प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने सभी पात्र कामगारों से आग्रह किया कि वह योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाएं।
=========================================
दिशा की समीक्षा बैठक 19 सितम्बर को बचत भवन बिलासपुर में
बिलासपुर, 15 सितम्बर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आगामी 19 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे बचत भवन बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त एवं सदस्य जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) राहुल कुमार ने दी।
========================================
टौणी देवी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से दी 16.40 लाख की मदद
खंड स्तरीय समिति की बैठक में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा
टौणी देवी 15 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को यहां एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें उक्त योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि टौणी देवी खंड में अभी छह माह से 3 वर्ष तक की आयु के 1750 शिशुओं, 568 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के 466 बच्चों को 248 सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टौणी देवी खंड में 3 से 6 वर्ष तक की आयु के 1761 बच्चे हैं। इनमें से 355 बच्चे सरकारी स्कूलों और 940 बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जबकि 466 बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हैं।
पोषण 2.0 की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने कहा कि टौणी देवी खंड में 5 वर्ष तक के 3157 बच्चों में से 8 बच्चे कुपोषित और 66 बच्चे आंशिक रूप से कुपोषित पाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी इन कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष रूप से फोकस करें। बेटी है अनमोल योजना के तहत टौणी देवी खंड में इस वित्त वर्ष में अभी तक 4.53 लाख रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 5.10 लाख रुपये, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 3.72 लाख और विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 8 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। निराश्रित महिलाओं के 205 बच्चों की शिक्षा के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 7.62 लाख रुपये, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के 18 लाभार्थियों को 16.40 लाख रुपये वित्तीय मदद प्रदान की गई है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों पर 83.86 हजार रुपये, पोषण अभियान पर 8.14 लाख और प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत 10.69 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण और किराये पर अथवा अन्य विभागों के भवनों में संचालित किए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं और विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर सीडीपीओ संतोष कौंडल ने सभी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
================================================
सोलन- दिनांक 15.09.2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 07 पदों के लिए साक्षात्कार अब 08 अक्तूबर को
बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 07 पद पर भर्ती के लिए जो साक्षात्कार 17 सितम्बर, 2026 को होने थे, वह अब 08 अक्तूबर, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर में साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त चण्डी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनवाड़ी केन्द्र ठिम्बर के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र ओडा, आंगनवाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत सनवारा के आंगनवाड़ी केन्द्र मंगोटी मोड, आंगनवाड़ी वृत्त परवाणू की नगर परिषद परवाणू के आंगनवाड़ी वृत्त सैक्टर-2(1), आंगनवाड़ी वृत्त परवाणू की ग्राम पंचायत टकसाल के आंगनवाड़ी वृत्त टकसाल-2, आंगनवाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र सिहारडी चमारा, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के आंगनवाड़ी केन्द्र नेरी तथा आंगनवाड़ी वृत्त गोयला की ग्राम पंचायत घडसी के आंगनवाड़ी केन्द्र घडसी ब्राहम्णा के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं के एक-एक भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज़ पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में 05 अक्तूबर, 2026 तक जमा करवा सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
==================================
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक
चम्बा, 15 सितंबर-जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लैटरल एंट्री चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) नयन किशोर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र विद्यार्थी समय पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें।
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं की लैटरल एंट्री चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी।