चण्डीगढ़, 08.09.24- : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था, चण्डीगढ़ की तरफ से पर्यावरण को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संस्था क अध्यक्ष अनूप सरीन के नेतृत्व में चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के परिसर में फलदार पेड़ों एवं औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया। शिक्षण संश्तान के विद्यार्थियों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू थे जबकि संस्था की ओर से विजय जिंदल, सुखदेव सिंह, अतुल कपूर, अमन टिवाणा,आरके ठुकराल, पवन कुमार गर्ग, राजेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, कुलतार सिंह व पीआर पैन इंडिया के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पंडित वरिंदर सिंह भटारा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अनूप सरीन ने पेड़-पौधों द्वारा पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती हुई कविता सुनाई जिससे छात्र-छात्राओं में पर्यावरण से लगाव पैदा हो।