चण्डीगढ़, 06.10.24- : महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया, चण्डीगढ़ में आयोजित वाइल्ड लाइफ वीक के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आज पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से नेपली फॉरेस्ट का दौरा किया। बच्चों ने वहाँ जाकर टीचर्स से वनों और वन्य जीवों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने यह अवलोकन किया कि वन ही वन्य जीवों के आश्रय और भोजन का स्थल है। यहाँ पर पशु - पक्षी बेहतर जीवन जी सकते हैं । पेड़ -पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ताज़ी तथा प्रदूषण रहित हवा आवश्यक है। इसलिए पौधों का रोपण जरूरी हैं। शहरीकरण के कारण वनों का क्षेत्र संकीर्ण होता जा रहा है। पेड़ों के कटने से वन्य जीव लोगों के घरों में आ जाते हैं। इससे मनुष्यों और जानवरों का जीवन प्रभावित होता है। स्टूडेंट्स ने बताया कि वास्तव में वन और वन्य जीव हमारी सम्पदा है। इसका सरंक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने पुस्तकों में वनों के बारे में तो अध्ययन तो किया था मगर प्रयोगिक रूप से इसे देखकर वनों तथा वन्य जीवों के प्रति लगाव के भावना बढ़ी है। पशु - पक्षी हमारे मित्र हैं। इनकी देखभाल करना सबका दायित्व है। इन्ही से प्रकृति को चार चाँद लगते हैं। इस मौके पर टीचर्स ने उनका मार्गदर्शन किया। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस विजिट का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को वन्य प्राणियों तथा वनों की महत्ता से अवगत कराना था।