चण्डीगढ़,21.02.25- : ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा करवाई जा रही भक्तमाल कथा में चित्र विचित्र महाराज जी कहा कि नियम से ईश्वर का नाम जप करना चाहिए। नियम के बिना बात नहीं बनती। कितना भी आलस्य हो, तो भी नियम के साथ नाम जप करना है। आप माला लेकर बैठो, लेकिन आपका मन भाग रहा तो भागने दो। कब तक भागेगा। आप अपना कर्म करते रहो। यह मन एक दिन ठहरेगा और भगवान के चरणों में लगेगा और आवागमन जाता रहेगा। प्रेम से नाम गाता रहेगा तो सब शोक संताप जाता रहेगा। मनुष्य अपने बल पर भरोसा रखेगा तो वह मझधार में गोते खाता रहेगा।

आज कथा का श्रवण करने बॉलीवुड सिंगर बी पराग उर्फ़ प्रतीक बच्चन भी पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास द्वय रसिक संत बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज को सम्मानित किया व उनसे आशीर्वाद भी लिया। बाद में उन्होंने श्रद्धा भाव व आदरपूर्वक कथा का श्रवण किया।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष नरेश गर्ग, उपाध्यक्ष सोनू गर्ग, महासचिव गौरव श्रीवास्तव, कैशियर भूषण हनी गुलाटी, सलाहकार रिंकू जैन व मोनू गर्ग व कार्यकारी सदस्य अशोक, मनोहर, मोहित ठाकुर, पुनीत गोयल, नवीन, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष गर्ग, अभिषेक पंवर, सत्यनारायण शर्मा व मनीष बंसल आदि भी मौजूद रहे।