अब बंद कमरों में नहीं आम लोगों के सामने हांेगी समीक्षा बैठकें: पठानिया

शाहपुर, 17 अप्रैल 2025। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी इसमें वार्ड के सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। वीरवार को शाहपुर विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समीक्षा बैठकों के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रातः सात से नौ बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा ताकि सभी लोग इसमें भाग ले सकें। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याएं का उनके घर द्वार पर जाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि शाहपुर विस क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में मरीजों की सुविधा के लिए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू कर दी गयी है।हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी करवा दी गयी है। कुछ समय बाद सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन बन कर तैयार हो जाएगा। इससे शाहपुर ही नही बल्कि लगते ज्वाली,सिहुंता,एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
शाहपुर निवासी जगरूप नाग और उनकी धर्मपत्नी ने शाहपुर अस्पताल को दो व्हीलचेयर विधायक शाहपुर के माध्यम बीएमओ शाहपुर कविता ठाकुर को भेंट की वहीं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी ओर से अस्पताल को चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट की इससे पहले भी उपमुख्य सचेतक डेंटल चेयर , शीतल पेयजल कूलर, हीटर व आक्सीनेटर अस्पताल को भेंट कर चुके हैं। वहीं विधायक केवल सिंह पठानिया से प्रेरित होकर दरगेला निवासी देवराज जम्बाल डिस्टिल्ड वाटर प्लांट व एक इलेक्ट्रोकोटरी मशीन (आपरेशन के दौरान टांका लगाने की मशीन) अस्पताल को भेंट कर चुके हैं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पेंशनर सेल अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, नगर पंचायत के सभी पार्षदों सहित शाहपुर के स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

======================================

छिंज मेले के विजेताओं को उपमुख्य सचेतक ने नवाजा
शाहपुर, 17 अप्रैल। शाहपुर के हार चक्कियां में आयोजित छिंज मेले में बड़ी माली के लंबा नाला के अजु तथा ज्वाली के कृष्ण दूसरे स्थान पर रहे जबकि छोटी माली जोल के राजू विजेता तथा संजय देवा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान होती है। उन्होने कहा चंगर क्षेत्र में गत अढ़ाई वर्षों में जनता की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले चंगर क्षेत्र में भारी पानी की किल्लत को दूर करने की कोशिश की है और अब जनता को पानी की लगभग समस्या को दूर किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता विधानसभा क्षेत्र को रिश्वतखोरी से मुक्त किया जाएगा। विधानसभा सत्र में अपने राजोल वसियों की आवाज उठाई तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से लपियाना वन विश्राम गृह के सड़को पानी बिजली के लिए करोड़ांे रूपये दिए। जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं घर द्वार पहुँचे।
ये रहे मौजूद’
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सतिंदर शास्त्री,दलीप कुमार,कीकर सिंह,बुधि सिंह,हेमराज प्रधान,पवन कुमार,मंजीत सिंह प्रधान, तिलक राज प्रधान, अशोक भारती जी,विक्रम सिंह गुलेरिया, विनय डोगरा,ठाकुर दास,बलदेव राज,शक्ति राणा, विनोद कुमार, उधम सिंह,सुशील कुमार,जगदीश चंद,कुलदीप सिंह,चमन सिंह,रविन्द्र सिंह,पूर्ण राणा, लेख राज,किशन कुमार,त्रिलोक गुलेरिया,कैप्टन कांशी राम,जोगिंदर पटियाल,अमी चंद,अजीत पटियाल, तारा शाह,सहित सैंकडों लोग मौजूद रहे।