चंडीगढ़ 15 अप्रैल,2024 : भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज चंडीगढ़ के मंडल नंबर 16 और मंडल नंबर 29 में अलग अलग स्थलों पर सैंकड़ों युवा कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन, जिला अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ़ सोनू सरपंच, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित खैरवाल, राजेश पासवान, चेतन मुन्झाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनंत चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा |

मंडल नंबर 16 में मंडल से शंकर, विपिन, रिंकू, मोहित को संजय टंडन ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं प्रदान की |

इसके अलावा मंडल नंबर 29 में इंडियन यूथ कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर और प्रदेश महासचिव विनायक बंगिया, तस्लम, दलजीत, अक्षित, दीपक, विशाल सहित सैंकड़ों लोगों को संजय टंडन ने पार्टी का पटका पहना कर सभी लोगों का स्वागत किया |

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी टंडन ने कहा कि जनता को अब समझ आ गया है कि कांग्रेस पार्टी का कोई जनाधार नहीं है | गत 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने जनता की सुध तक नहीं ली और चुनाव आते ही अब उनको जनता की याद आ रही है | चंडीगढ़ का मतदाता सब जानता है कि किस व्यक्ति ने चंडीगढ़ में रह कर चंडीगढ़ वासियों के लिए दिन रात क्या किया है | उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका परम धर्म है | ये उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनको जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारा है | उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि वे कभी भी चंडीगढ़ की जनता को निराश नहीं करेंगे जनता के बीच रह कर उनके हितों के लिए दिन रात सेवा करते रहेंगे |

उन्होंने कहा कि आये हुए सभी पार्टी के नए लोगों को पार्टी के भीतर पूरा मान सम्मान दिया जायेगा |

इस मौके पर विनायक बंगिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं दिया जा रहा | आज देश में भाजपा की चहुँ तरफ पताका फेहरा रही है | ये भाजपा की राष्ट्रीय विचारधारा और मोदी सरकार द्वारा जनता के लिए किये गए विकास कार्यों का परिणाम है कि आज हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है | उन्होंने कहा कि उन्हें मान है कि उन्होंने ऐसी पार्टी का दामन थामा जो राज नहीं जन सेवा की और अग्रसर है | पार्टी की इन्हीं कारणों को देखते हुए उन्होंने अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थामा |

इस अवसर पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रवक्ता रोहित गावरी, नरेश टांक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रज़िया और मंडल अध्यक्षा मीना राणा भी उपस्थित थी |