15 मार्च तक बंद रहेगी बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क
हमीरपुर 12 फरवरी। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बाड़ा तजियार-सकरोह सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बाड़ा-समैला-बारह महीने दा परौण सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
===========================================
20 मार्च तक बंद रहेगी पनयाली-कश्मीर सड़क
हमीरपुर 12 फरवरी। नादौन उपमंडल के अंतर्गत पनयाली-कश्मीर सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पनयाली-कश्मीर सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनयाली-समजल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
================================
होली मेले के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 20 से 23 फरवरी तक
हमीरपुर 12 फरवरी। सुजानपुर में एक मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा।
जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि इन चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 20, 21 और 23 फरवरी को सुबह 10ः30 बजे से हमीरपुर के बचत भवन में होंगे। उन्होंने बताया कि 20 और 21 को जिला हमीरपुर के तथा 23 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
जिला भाषा अधिकारी ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदनों के साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण अवश्य लिखें। क्योंकि, लोक कलाकारों के मानदेय की अदायगी डीबीटी के माध्यम से ही की जाएगी। लोक कलाकार अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के कमरा नंबर 207 में स्थित एमए ब्रांच में या ऑडिशन के समय मौके पर भी जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।