हिसार, 20.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी जी की पूजा पाठ का कार्यक्रम शिवालय ट्रस्ट संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में हुआ। जिसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। मंदिर व माता का दरबार को भव्य रूप से सजाया गया।
संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि माता ब्रह्मचारिणी सादगी, तपस्या और अटूट भक्ति का प्रतीक है। माता ब्रह्मचारिणी जी का रूप हमें अनुशासन, संयम और कठिन परिस्थितियों से भी दृष्टि करने की शिक्षा देता है। माता के श्रेत वस्त्र धारण करती हैं उनके एक हाथों में रुद्राक्ष की माला और दूसरे में कमंडल है। बजरंग गर्ग ने कहा कि माता सती ने हिमालय के घर में पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया और नारद जी की सलाह पर भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हजारों वर्षों तक निर्जल -निराघर कठोर तपस्या की जिसके कारण वे ब्रह्मचारिणी कहलाती हैं। नवरात्रों में माता दुर्गा जी की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत, साधना और भक्ति करने से मां दुर्गा खुश होती है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, जगत नारायण, पंडित मांगेराम शर्मा, नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, सुरेंद्र सिंगला, संदीप पखाड़ा, श्रीमती रेणु पहुजा, सुषमा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, वंदना मौर्य, सविता जेटली, नीतू गर्ग आदि भक्ति जन भारी संख्या में मौजूद रहे।