हमीरपुर 23 मार्च। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को ग्राम पंचायत अघार के गांव धनवीं के छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर छिंज कमेटी और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सुनील शर्मा बिट्टू ने छिंज कमेटी को ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गांव की सड़क की मरम्मत और मैदान के लिए धनराशि का प्रावधान करवाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, राकेश वर्मा, टिंकू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।