चण्डीगढ़, 02.04.26- : चण्डीगढ़ नगर निगम में स्थाई मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने आज विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। उनका कार्यकाल प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष तक रहेगा। निगम पार्षदों सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों व एमसी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने उनका फूलों के बुक्के देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब शहर के विकास कार्य सही तरीके से हो सकेंगे। उनके मुताबिक इस इस पद पर स्थाई नियुक्ति न होने के कारण कई परियोजनाएं प्रभावित हो रही थी, लेकिन इस नियुक्ति से निगम में कामकाज में पारदर्शिता और गति आएगी। निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने आज अपने अधिकारियों के साथ बैठक भी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।