सोलन-दिनांक 08.04.2026
ज़िला परिषद सोलन के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला परिषद सोलन के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला, वार्ड नम्बर 1 महिला, सूरजपुर, वार्ड नम्बर 2 अनारक्षित, डुमैहर, वार्ड नम्बर 3 महिला, वाकना, वार्ड नम्बर 4 अनारक्षित, धंगील, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, डांगरी, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति महिला, चेवा, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर, वार्ड नम्बर 8 अनुसूचित जाति, टकसाल, वार्ड नम्बर 9 अनारक्षित, दाड़वा, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला, मन्धाला, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, खेड़ा, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जन जाति महिला, रडयाली, वार्ड नम्बर 13 महिला, दभोटा, वार्ड नम्बर 14 महिला, लग, वार्ड नम्बर 15 अनुसूचित जाति, बवासनी, वार्ड नम्बर 16 महिला तथा बगलैहड, वार्ड नम्बर 17 अनारक्षित है।
=====================================
पंचायत समिति धर्मपुर के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति धर्मपुर के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार रौडी, वार्ड नम्बर 1 महिला, गुल्हाड़ी, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर, वार्ड नम्बर 3 अनारक्षित, गड़खल सनावर, वार्ड नम्बर 4 अनारक्षित, कसौली गड़खल, वार्ड नम्बर 5 महिला, जाबली, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, कोटी नाम्ब, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति, आंजी मातला, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, बनासर, वार्ड नम्बर 9 अनुसूचित जाति, नरायणी, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला, टकसाल-1, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, कामली, वार्ड नम्बर 12 महिला, जंगेशु, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, कोट बेजा, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति, गनोल, वार्ड नम्बर 15 महिला तथा कोट, वार्ड नम्बर 16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
===========================================
पंचायत समिति कण्डाघाट के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति कण्डाघाट के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार छावशा, वार्ड नम्बर 1 महिला, तुन्दल, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति महिला, बीशा, वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जाति, बांजणी, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, चायल, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, धंगील, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, हिन्नर, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति महिला, क्वारग, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, सिरीनगर, वार्ड नम्बर 9 महिला, देलगी, वार्ड नम्बर 10 महिला, कोट, वार्ड नम्बर 11 अनुसूचित जाति, ममलीग, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति, सतड़ोल, वार्ड नम्बर 13 महिला, सायरी, वार्ड नम्बर 14 अनारक्षित तथा कनैर, वार्ड नम्बर 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
=========================================
पंचायत समिति कुनिहार के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति कुनिहार के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार मांगल, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, सेवड़ा चंडी, वार्ड नम्बर 2 महिला, पारनू, वार्ड नम्बर 3 महिला, मांगु, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, दाड़ला, वार्ड नम्बर 5 महिला, दानोघाट, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, कोटली, वार्ड नम्बर 7 अनारक्षित, पलोग, वार्ड नम्बर 8 महिला, प्लानियां, वार्ड नम्बर 9 महिला, घनागू घाट, वार्ड नम्बर 10 महिला, देवरा, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, कोठी, वार्ड नम्बर 12 अनारक्षित, डुमैहर, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, मान, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति महिला, भूमती, वार्ड नम्बर 15 अनारक्षित, शहरोल, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचति जाति, बखालग, वार्ड नम्बर 17 अनुसूचित जाति, धुन्धन, वार्ड नम्बर 18 महिला, सनयाडी मोड़, वार्ड नम्बर 19 महिला, दसेरन, वार्ड नम्बर 20 अनारक्षित, बलेरा, वार्ड नम्बर 21 अनुसूचित जाति महिला, कुंहर, वार्ड नम्बर 22 अनारक्षित तथा मटेरनी, वार्ड नम्बर 23 अनारक्षित है।
==========================================
विकास खण्ड पट्टा में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की विकास खण्ड पट्टा की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण की सूचना अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत बढलग में प्रधान पद महिला, ग्राम पंचायत सूरजपुर में अनारक्षित, ग्राम पंचायत मंधाला में महिला, ग्राम पंचायत बरोटीवाला में अनुसूचित जन जाति महिला, ग्राम पंचायत नालका में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कालुझण्डा में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत गोयला में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत जगजीतनगर में अनारक्षित, ग्राम पंचायत दाड़वा में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत बुघार कनैता में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत जाडला में महिला, ग्राम पंचायत चण्डी में अनुसूचित जाति महिला तथा ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत बाडियां में प्रधान पद अनारक्षित, ग्राम पंचायत घड़सी में महिला, ग्राम पंचायत ढकरियाणा में महिला, ग्राम पंचायत भावगुड़ी में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत पट्टानाली में महिला, ग्राम पंचायत कैंडोल में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत मंढेसर में महिला, ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में अनुसूचित जन जाति, ग्राम पंचायत साईं में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत सौडी में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत भटोली कलां में अनारक्षित, ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत चडियार में प्रधान पद अनारक्षित है।
============================================
पंचायत समितियों की अध्यक्ष पद की आरक्षण की अधिसूचना
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 88 की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समितियों के अध्यक्ष पदों पर विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण की सूचना अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर में अध्यक्ष पद अनारक्षित, पंचायत समिति कण्डाघाट में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति कुनिहार में अध्यक्ष पद महिला, पंचायत समिति पट्टा में अध्यक्ष पद अनारक्षित, पंचायत समिति नालागढ़ में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति तथा पंचायत समिति सोलन में अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
.0.