CHANDIGARH, 29.04.26-उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से उत्तराखंडी कीर्तन मंडलियों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम दिनांक 29 अप्रैल 2026 को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 40 में शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड की गणमान्य महिलाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक थड़िया गीत एवं चौफला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान एवं लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

गुरुबक्श रावत ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने और नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक मूल्यों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्तराखंडी बहनों एवं क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को गरिमामय बनाया।