आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल: धर्मशाला में मई 2026 के दौरान आयोजित होने वाले तीन महत्वपूर्ण आईपीएल मैचों के दृष्टिगत जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर माॅक ड्रिल्स आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज ड्रोन इंट्रूजन, एयरस्पेस थ्रेट से संबंधित दूसरी माॅक ड्रिल का आयोजन आज क्रिकेट स्टेडियम में किया गया।

ईओसी इंचार्ज रोबिन कुमार ने बताया कि अभ्यास के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, स्वयंसेवक, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबद्ध विभागों एवं एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
===============================
नगर परिषद नेरचौक चुनाव: पहले दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल

मंडी, 29 अप्रैल। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन कुल 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि ढांगू-2 वार्ड से तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें जोध सिंह (70) तथा तेज सिंह (62) द्वारा दो सेट में नामांकन प्रस्तुत किया गया। नेर-2 वार्ड से पिंकी देवी (35) और मोनिका (33) ने नामांकन पत्र भरे। भंगरोटू वार्ड से प्रदीप सिंह (58), अमृत पाल सिंह (63) तथा अमन लखनपाल (57) ने अपने नामांकन दाखिल किए। मझैठल-1 वार्ड से सिमरो देवी (57) ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जबकि नेर-3 वार्ड से मनीराम (70) ने नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि ढांगू-1, नेर-1, मझैठल-2 तथा डडोर वार्डों में पहले दिन कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

=================================================

सोलन- दिनांक 29.04.2026

नगर निकाय के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रस्तुत

सोलन ज़िला के नगर निगम सोलन, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की और नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन, 2026 के सम्बन्ध में आज से नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 3 कथेड़ के लिए गौरव सुपुत्र स्व. देवी प्रकाश, निवासी वार्ड नम्बर 3, 16/2, द मॉल रोड सोलन, तहसील एवं ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी, नगर परिषद परवाणू एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 9 के लिए ऋचा शर्मा, सुपुत्री स्व. विजय कुमार शर्मा, निवासी प्लाट नम्बर 60, सैक्टर 1, परवाणू, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 7 शीला ककड़ के लिए ओम प्रकाश, सुपुत्र विद्या धर, निवासी वार्ड नम्बर 7, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 4 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि आज नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 2 हिमुडा के लिए पुनित शर्मा सुपुत्र हरि बल्लभ शर्मा, निवासी नज़दीक हिमुडा कॉलोनी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 3 पड़ाव के लिए राहुल ठाकुर सुपुत्र गुरुदयाल सिंह, निवासी नज़दीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कण्डाघाट तथा विवेक अग्रवाल सुपुत्र विजय अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 6 कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 7 बृजेश्वर महादेव के लिए शिप्रा ठाकुर, निवासी वार्ड नम्बर 7 नज़दीक न्यू हास्पिटल कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।