चण्डीगढ़-08.08.26- : चीफ इंजीनियर सी. बी. ओझा से भाजपा नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे ने उनके कार्यालय में मुलाकात कर रेलवे स्टेशन से गाँव दरिया की मुख्य सड़क व निरंकारी भवन मौली जागरां से विकास नगर लाइट प्वाइंट की महत्वपूर्ण सड़कों की दयनीय स्थिति से अवगत करवाया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, गांव दरिया वाली सड़क तथा निरंकारी भवन मौली जागरां से विकास नगर लाइट प्वाइंट होते हुए मौली जागरां–राजीव कॉलोनी सड़क के रीकार्पेटिंग एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शीघ्र शुरू करवाने का अनुरोध किया।

चीफ इंजीनियर सी. बी. ओझा जी ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द दोनों सड़कों पर रीकार्पेटिंग एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

चीफ इंजीनियर ने बताया कि निरंकारी चौक, मौली जागरां से होते हुए विकास नगर लाइट प्वाइंट तक लिंक रोड की री-कारपेटिंग व पेवर ब्लॉक का टेंडर हो चुका है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही दरिया से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली लिंक रोड, जो विकास नगर की ओर जाती है, उसके निर्माण का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है।

इन सड़कों की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों को रोज़ाना स्कूल व आम नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बच्चों की इस समस्या और क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन सभी सड़कों का निर्माण/री-कारपेटिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जा रहा है।

अनिल दुबे ने कहा कि बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और क्षेत्र के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। उम्मीद है कि इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही विकास नगर लाईट प्वाइंट से विकास नगर, मौली जागरां, मौली पिंड को जाने वाले मार्ग के लिए स्लिप रोड भी जल्द ही बनवाने का आग्रह किया। इन कार्यो की स्वीकृति मिलने पर अनिल दुबे ने इसके लिए चीफ़ इंजीनियर सीबी ओझा, एक्सईन नवीन खत्री अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।