HAMIRPUR, 21/ 08/2026 -मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में सी ऍम ओ
ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
किया गया जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, जिला
कार्यक्रम अधिकारी डा. नेहा पटियाल, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला
सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी सुनील रांगडा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ,
ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा
की गई। जिसमें प्रमुख रूप से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण
अभियान के अंतर्गत जो बच्चे छुट रहे हैं उनको भी टीकाकरण करना
सुनिश्चित किया जाये ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाये, ये टीके सभी सरकारी,
प्राइवेट स्कूलों और सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाये जा रहे हैं
जितनी भी गर्भवती महिलायें हैं उनका पंजीकरण अति शीघ्र किया जाये l
और अति जोखिम वाली महिलायों को अति शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना और
बताया कि प्रसव पूर्व अवधि के दौरान ही गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन
के तरीकों को अपनाने के लिए परामर्श दिया जाना चाहिए और जननी सुरक्षा
योजना में लाभार्थी महिलायें इस योजना से वंचित न रहें l
और कहा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की
अपंगता को अतिशीघ्र पहचlनना और उनका निदान करना सुनिश्चित किया जाये l
कोटपा एक्ट के अंतर्गत खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंद है इसमें यदि कोई
खुली सिगरेट बेचता हुआ पकड़ा गया तो जुरमान और सजा का प्रावधान है l और
जिनके पास सिगरेट बेचने के लाइसेंस हैं वे चेतावनी बोर्ड जरुर लगवाएं कि
हम 18 साल के निचे वाले बच्चों को बीड़ी और सिगरेट नहीं बेचते हैं l
गैर संचारी रोगों पर ध्यान केंद्रित किया जाए ताकि उनका समय पर
स्क्रीनिंग करके निदान शुरू किया जाये और तीन महीने में एक बार फॉलो अप
भी किया जाये
उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न
केयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात
बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं इन दौरों को शत
प्रतिशत सुनिश्चित करें l और कहा की महिलाओं और बच्चों में अनीमिया और
पोषण की तरफ ज्यादा धयान देने की जरूरत है l सभी अधिकारी और कर्मचारी यह
सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता को
मिल सके और यह लाभ समय पर आम जनता को मिलने चाहिए