नीलोखेड़ी,22.08.26- ग्रामीण विकास कार्यों की सफलता केवल निर्माण पूरा करने में नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और टिकाऊपन में निहित है। विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रत्येक तकनीकी अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कही। वे संस्थान में गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. चौहान ने कहा कि जैसे जापान अपनी प्रौद्योगिकी और उसकी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है विकसित भारत और विकसित हरियाणा की पहचान भी कार्यों की गुणवत्ता ही होनी चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान के सहायक आचार्य संदीप भारद्वाज के साथ कनिष्ठ अभियंता तन्नू यादव, कनिष्ठ अभियंता दीपक, कनिष्ठ अभियंता सुमित तथा कनिष्ठ अभियंता रितु सहित पंचायती राज विभाग के अन्य कनिष्ठ अभियंता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी में सक्रिय रूप से सहभागिता की।