अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनहित के कार्यों में लगा हुआ है- बजरंग गर्ग
महाराजा अग्रसेन जी का यह संदेश एक रहेगा भारत देश की नीतियों पर समाज चल रहा है- बजरंग गर्ग
देश व प्रदेश के हर नागरिक को भारत देश की तरक्की व उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार को अपने वायदे के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग
अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाने से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा- बजरंग गर्ग
हिसार, 28.08.26-- अग्रोहा धाम में पूर्णिमा व रक्षाबंधन पर भजन समारोह, छप्पन भोग, सवामणि, भंडारा व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनहित के कार्यों में लगा हुआ है। महाराजा अग्रसेन जी का यह संदेश एक रहेगा भारत देश की नीतियों पर समाज चल रहा है। देश व प्रदेश के हर नागरिक को भारत देश की तरक्की व उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए ताकि हमारा देश पहले से ज्यादा तरक्की कर सकें। बजरंग गर्ग ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। आज उच्च शिक्षा प्राप्त करके युवा पीएन तक की नौकरियों के लिए धक्के खा रहे हैं। देश व प्रदेश बेहताशा बेरोजगारी के कारण युवा नशे के दल-दल में धस्ता जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। सरकार को अपने वायदे के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाना चाहिए। अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाने से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे काफी हद तक बेरोजगारी कम होगी। सरकार को अच्छे निर्णय में वैश्य समाज व व्यापारी सरकार के साथ खड़ा है। पड़ोसी राज्यों के उद्योगपतियों से बातचीत करके अग्रोहा में करोड़ों-अरबों रुपए का पूंजी निवेश करवाने का काम करेगा। जिससे सरकार को राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी। बजरंग गर्ग ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गोविंद मंगल, जय अग्रवाल गुरुग्राम, रवि कुमार जैन बागपत, नैतिक बंसल यमुनानगर, प्रदीप बंसल पंजाब, रामावतार सिंगल सहारनपुर, सुमित गर्ग करनाल, अनिल कुचल मुजफ्फरनगर, दीपक अग्रवाल इंदौर, राघव गोयल सफीदों, अजय जैन फिरोजाबाद, शशांक अग्रवाल फर्रुखाबाद, गोवर्धन गर्ग दिल्ली, सुरेश बंसल, निर्मल बंसल शिवानी, अनंत अग्रवाल बरवाला, पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, आनंद गोयल, अजय सिंगला, अनिल सिंगला, सत्यपाल अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, पवन बंसल हिसार आदि भक्त भारी संख्या में मौजूद रहे।