बिलासपुर, 27 अगस्त: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 28 से 30 अगस्त तक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 28 अगस्त को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे, जबकि 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महराणा में घुमारवीं ब्लॉक-एक की ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कर्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा दोपहर 2 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी में ग्राम पंचायत एवं वार्ड महराणा-एक, महराणा-दो, घंडालवीं-एक, घंडालवीं-दो, बाड़ी चौक, मिहाड़ा, लैहड़ी सरेल-दो, भराड़ी, लडयाणी, डुमैहर, तंदोड़ा तथा लंझता के बीपीएल परिवारों के साथ संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, क्यारी में ग्राम पंचायत एवं वार्ड पनोह, टकरेड़ा, अवधानीघाट, चुवाड़ी, फटोह तथा रोपा जबकि दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत बकरोआ स्थित भगेड़ में ग्राम पंचायत एवं वार्ड बल्लू खरयाला, अवारी खलीन-एक, अवारी खलीन-दो, भगेड़, पनोह, अमरपुर-एक, अमरपुर-दो, अमरपुर-तीन, औहर तथा भजवाणी ग्राम पंचायतों के बीपीएल परिवारों के साथ संवाद करेंगे।