चम्बा, 4 सितंबर -विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 5 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उप मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 6 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में बालिका अंडर-19 ज़ोनल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 7 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे विकासखंड भटियात के अंतर्गत पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ समिति भवन में बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 8 सितम्बर को दोपहर 3 बजे खीरडीधार में छिंज मेला समिति बगढ़ार द्वारा आयोजित होने वाले छिंज मेले में मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।