बिलासपुर, 16 अक्तूबर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 17 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दधोल में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।