चुवाड़ी/चंबा 31 अक्टूबर 2026,मुखयमंत्री के जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रमों की तैयारियों बारे उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी मे एक बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक मे मुख्यमंत्री के जिला चंबा के आगामी संभावित कार्यक्रमों के दौरान जनसभा आयोजन के अतिरिक्त यतायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा लोगों की आवाजाही इत्यादि से संबंधित सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए के मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्वाद विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने सुनिश्चित करने बारे भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान जनसभा स्थल, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम तथा विभिन्न शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद करने वारे भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानीया, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम मुनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग राजेश मोगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौधरी जलशक्ति विभाग राकेश ठाकुर, उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेशक कृषि भुपेन्द्र तथा डीडीएम(एचआरटीसी) शुगल सिंह भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त बैठक में एडीएम भरमौर, एसडीम चुराह राजेश जरयाल, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा वर्चुअल मध्यम से उपस्थित रहे।