खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान में सहयोग करें सभी पंचायतें
November 27, 2026 03:31 PM
हमीरपुर 27 नवंबर। एसडीएम संजीत सिंह ने हमीरपुर उपमंडल के सभी पंचायत प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ के तहत आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें। उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए शुक्रवार को विकास खंड हमीरपुर के पंचायत प्रधानों के साथ बैठक के दौरान एसडीएम ने यह अपील की।
उन्होंने बताया कि उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी की इन प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां 30 नवंबर तक वेबपोर्टल खेलोहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन khelohimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं में फुटबाल और बास्केटबाल को भी शामिल किया जा रहा है। राज्य स्तर पर विजेता टीमों को 31 लाख रुपये, उपविजेता को 15 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को 10 लाख रुपये तक के ईनाम दिए जाएंगे। जिला स्तर पर पहले तीन स्थानों के लिए क्रमशः 2 लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये तक के ईनाम मिलेंगे। उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये के ईनाम रखे गए हैं। बैठक में खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी ने भी पंचायत प्रधानों को प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook