हिसार, 16.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मीटिंग संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में चैत्र नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की गई। शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में 19 मार्च से 27 मार्च तक नवरात्रि पर अखंड ज्योत व माता जी का भव्य जागरण का कार्यक्रम होगा और शिवालय मंदिर में नौ दिनों तक माता दुर्गा देवी जी की 9 अवतारों की पूजा होगी और सुबह-शाम दोनों समय आरती की जाएगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि शिवालय मंदिर ट्रस्ट में 23 मार्च को रात्रि को माता दुर्गा जी की चौकी लगेगी। जिसमें कलाकारों द्वारा माता दुर्गा जी का गुणगान किया जाएगा।
बजरंग गर्ग ने कहा कि नवरात्रि पर माता दुर्गा जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है और माता दुर्गा जी की विशेष कृपा बनी रहती है जबकि भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था इसलिए 27 मार्च को रामनवमी के रूप में भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, सुरेंद्र सिंगला, सतेंद्र गोयल, ओम प्रकाश असीजा, जगत नारायण, के के वर्मा,रमेश पटवारी, कृष्ण लाल बागड़ी, सत्यपाल असीजा, प्रवीण जैन, पितरु मल गोयल, श्रीमती अंगूरी देवी, श्रीमती अनीता गर्ग, श्रीमती उषा गर्ग आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।