दो पार्कों में सीमेंटेड ट्रैक के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

CHANDIGARH, 16.03.26-आज सेक्टर 38 वैस्ट में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिपेंडेंट हाउसिस के प्रधान श्री राजबीर सिंह बराड़ जी व सभी आदरणीय सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र के दो पार्कों में सीमेंटेड ट्रैक के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

वार्डवासियों की सुविधा तथा पार्कों को ओर अधिक व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य करवाया जा रहा है। आने वाले समय में भी वार्ड के विकास कार्य इसी प्रकार निरंतर प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।

========================================

सेक्टर 39-D स्थित शिव मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन

सेक्टर 39-D स्थित शिव मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में आज शिव भोले प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री नरेश महाजन जी, श्री रोहिताश रंगा जी, श्री अविनाश प्रजापति जी, श्री आर.एस. रावत जी, श्री तरसेम शर्मा जी व मंदिर कमेटी के आदरणीय सदस्यों, वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर का विधिवत लोकार्पण किया।