SOLAN, 04.04.26-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 05 तथा 06 अप्रैल, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 05 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे कण्डाघाट में स्वयं सेवी संस्था शांडिलस इंदिरा समिति ट्रॉव एमपावरिंग रीजन (सिस्टर) तथा चिकित्सा एवं रक्त दान शिविर शुभारम्भ समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 06 अप्रैल, 2026 को सोलन में जन समस्याएं सुनेंगे।