3 अक्तूबर 2024, हरियाणा/ चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से संसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नवरात्रि के प्रथम दिन पंचकूला स्थित माँ मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर पत्रकारों से वार्ता की। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंबाला कैंट में भाजपा प्रत्याशी श्री असीम गोयल के पक्ष में जनसभा कर कांग्रेस द्वारा किसानों को सदा ही छलने की बात कही।


श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस ने एमएसपी को लेकर किसान भाइयों को सिर्फ बहकाने की राजनीति की है. मोदी सरकार ने जो ऐतिहासिक किसान हितैषी कदम उठाए हैं वैसा कोई पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नहीं किया है…

कांग्रेस बताए, ड्रग डीलिंग का कितना पैसा हरियाणा चुनाव में लगाया: अनुराग सिंह ठाकुर

दिल्ली में ₹5000 करोड़ की ड्रग्स बरामदगी में आरोपी कांग्रेस के पदाधिकारी तुषार गोयल का कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से क्या रिश्ता है: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर, हिमाचल से लोकसभा सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में 5000 करोड़ के ड्रग्स की बरामदगी पर दिल्ली यूथ कांग्रेस के आरटीआई सेल के मुखिया तुषार गोयल की संलिप्तता पर कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि कांग्रेस बताये कि उन्होंने ड्रग डीलिंग का कितना पैसा हरियाणा चुनाव में लगाया है।


श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ क्या राहुल गांधी की कांग्रेस अब दामाद- दलाल के बाद अब ड्रग डीलरों की भी पनाहगार बन चुकी है? दिल्ली में 5000 करोड़ के ड्रग्स की बरामदगी पर दिल्ली यूथ कांग्रेस के आरटीआई सेल के मुखिया तुषार गोयल की संलिप्तता कोई साधारण बात नहीं है। तुषार गोयल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का बहुत करीबी है। मगर इसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं, इसकी पड़ताल होनी बहुत ज़रूरी है। कांग्रेस बताए कि ड्रग्स डीलिंग का कितना पैसा इन्होंने हरियाणा चुनाव में लगाया है। देश में जब कहीं ड्रग्स पकड़ी जाती है तो कांग्रेस इसका विरोध करती है, कांग्रेस का इकोसिस्टम और ख़ुद राहुल गांधी इसे बिगाड़ने का काम करते हैं। अगर कहीं पोर्ट पर ड्रग्स की खेप पकड़ी जाये तो इन्हें चिंता होती है, अगर असम के मुख्यमंत्री ड्रग माफियाओं के ख़िलाफ़ कार्यवाई करते हैं तो कांग्रेस परेशान होती है। जब कांग्रेस के नेता ही ड्रग्स की डीलिंग में लगे हों तो देश से ड्रग्स का कोढ़ कैसे ख़त्म होगा।
क्या कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत ड्रग्स मुक्त हो। कांग्रेस आज इस स्तर पर आ चुकी है कि वो चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “हरियाणा में कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए दंगाइयों, उगाही करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस हरियाणा को अराजकता व भ्रष्टाचार की आग में झोंकना चाहती है इसलिए ये इन चुनावों में आसामाजिक तत्वों के भरोसे बैठी है। अगर कांग्रेस गलती से भी सत्ता में आती है तो हरियाणा में फिर से दंगे, ज़मीन क़ब्ज़े, दलाली, भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा। हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की तरह यहाँ भी फर्जी फॉर्म का धंधा शुरू कर जनता को ठगने की तैयारी में है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली और दिवालियेपन की ओर धकेल दिया है। इनकी सारी गारण्टियाँ फेल हुई हैं और अब ये हरियाणा में भी झूठे वादे करते घूम रहे हैं। हरियाणा वालों, इनके झाँसे में मत आना, कमल ही खिलाना।