सोलन- दिनांक 11.10.2024-मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 12 अक्तूबर, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव 12 अक्तूबर, 2024 को सांय 5ः00 बजे दाड़लाघाट में सरस्वती विद्या मंदिर के समीप आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव में मुख्यातिथि होंगे।
मुख्य संसदीय सचिव तदोपरान्त सांय 8ः00 बजे बातल में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव में मुख्यातिथि होंगे।