चण्डीगढ़, 04.04.25- : चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) द्वारा भीमसेन अग्रवाल को मंडल का एडवाइजर नियुक्त किया गया है। भीमसेन अग्रवाल लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं व वर्ष 1998 से सीबीएम के सक्रीय सदस्य हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। भीम सेन अग्रवाल द्वारा व्यापारियों के कई मामले न केवल प्रशासन तक, बल्कि केंद्र सरकार तक भी उठाए गए हैं उन्होंने व्यापारियों के लिए अपना काफी योगदान दिया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने उन्हें एडवाइजर नियुक्त किया है। इस पर भीम सेन अग्रवाल ने सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा सहित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को उजागर करने के अलावा उनका समाधान करवाने में हमेशा ही अपना योगदान देगें।