चण्डीगढ़, 20.04.25- : श्री राधा माधव मन्दिर, सैक्टर 34 सी में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे आज की कथा में कथा व्यास ने आचार्य सुनील नौटियाल ने बताया कि अक्रूरजी भगवान श्रीकृष्ण के चाचा और कंस के दरबारी थे। मल्लयुद्ध में मरवाने के लिए कंस ने उन्हें ही श्रीकृष्ण को लाने भेजा था। मथुरा जाते समय रास्ते में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण ने चतुर्भुज रूप में दर्शन दिए थे। कथा मे बताया कि युद्ध में,भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया। कंस को श्रीकृष्ण के हाथों मृत्यु प्राप्त होने अपने माता पिता को कारागार आजाद करवाने की कथा और राजा अग्रसेन को राजा बनाने की कथा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया।