श्रीमद् भागवत कथा विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण जी के अवतारों का वर्णन करती है- बजरंग गर्ग
श्रीमद् भागवत अच्छे कार्यों के प्रतिफल में बुरे कार्यों से मिलने वाली सीख के बारे में बताती है- बजरंग गर्ग
श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है- बजरंग गर्ग
हिसार, 18.09.25- बीड़ बबरान युवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा नई अनाज मंडी में महामंडलेश्वर श्री करुणा गिरी जी के मुखवान से की जा रही है। कथा में मुख्य अतिथि अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग थे। कथा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का सार है ईश्वर की प्राप्ति, जो ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के माध्यम से होती है। यह कथा सभी वेदों का सार है। श्रीमद् भागवत कथा विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण जी के अवतारों का वर्णन करती है। जिसमें व्यक्ति को जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। कथा का मुख्य उद्देश्य भक्ति योग है, जिससे हर व्यक्ति परमेश्वर के सान्निध्य में सुख-शांति प्राप्त करता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के अनेकों रूप है। श्रीमद् भागवत अच्छे कार्यों के प्रतिफल में बुरे कार्यों से मिलने वाली सीख के बारे में बताती है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। महामण्डलेश्वर श्री कृष्णागिरी जी नरसिंह अवतार एवं वामन अवतार के बारे में बताया और कल भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा संस्था द्वारा मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग को सम्मानित किया गया कथा में पीजीएसडी स्कूल के सचिव सुरेंद्र सिंगला, अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, ऑयल मिल एसोसिएशन के प्रधान विनोद गर्ग, अनाज मंडी प्रधान राम अवतार गोयल, ओम प्रकाश असीजा, समिति के प्रधान शिव कुमार सिंगल, रामलीला कमेटी के पूर्व प्रधान वीरभान बंसल, प्रवीण गर्ग, मनीष बंसल, कर्ण गर्ग, मोहित बंसल अजीतपूरिया, नवीन गोयल, लक्ष्य ऐरन, जोनी गोयल, मुकुंद भूतड़ा, भूपेश बंसल, धर्मेंद्र मलिक, पारुल आहूजा, आशीष मेहता, बिट्टू जैन, संजय सिसाईया, ऋषभ बंसल, राहुल नियानिया , ध्रुव सिंगल, टीनू सिंगल, राहुल गर्ग, गौरव असरावां, अनिल जैन आदि समाज के प्रमुख लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया।