शिमला: 14.03.26-हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण धर्मपत्नी स्व0 चौधरी देवी सिंह कल्याण के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक सन्देश में पठानियां ने कहा कि प्रेम कौर कल्याण एक मिलनसार, नेक दिल तथा विनम्र स्वभाव की महिला थी।
प्रेम कौर कल्याण हमेशा ही गरीबों तथा दीन –दुखियों के कल्याण हेतु समर्पित तथा जरूरतमंदों की सहायता हेतु अकसर तत्पर रहती थी। उनके निधन से जहाँ मधुबन स्थित कल्याण फार्म के परिवार दु:खी हैं वहीं उनके शुभचिंतक तथा चाहने वाले भी शोकाकुल हैं।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने शोक संतप्त कल्याण परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।