चण्डीगढ़, 09.04.26- : पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूथ एवं सांस्कृतिक महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह एमसीएम कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अन्य प्रतिभागी छात्राओं के साथ रेवा दिक्षित को भी जनरल डांस कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया।