HAMIRPUR, 06.08.26-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला हमीरपुर द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जैनीरी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों और युवाओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत की थीम पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें खुशबू एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला युवा अधिकारी श्रीमति दीपमाला ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और जनभागीदारी से स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।