NEWS RECEIVED FROM JJP PARTY CHANDIGARH
August 29, 2026 06:20 PM
सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दे राज्य सरकार – दुष्यंत चौटाला
फ्रीडम ऑफ स्पीच को खत्म करने पर आमादा है भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 29 अगस्त। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बार मानसून के कमजोर पड़ने और नहरों के माध्यम पर्याप्त सिंचाई का पानी न मिलने के कारण प्रदेश में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है, ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सूखाग्रस्त घोषित करके राज्य आपदा प्रबंधन फंड के माध्यम से प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके। शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ऐलनाबाद हलके के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की सबसे बड़ी ताकत फ्रीडम ऑफ स्पीच को त्रस्त कर दिया है। सरकार जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ जनता की भी आवाज को दबा रही है। भाजपा सरकार चर्चा करने की बजाय विषयों को भटकाने की नीति अपनाती है, लेकिन देश का युवा मैदान में उतरकर अपने हक की बात उठाना जानता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उन्हें नेम करके सदन से बाहर भिजवा रही है ताकि वास्तविक मुद्दों पर जवाब न दिया जा सके।
भाजपा शासित राज्यों के खराब हालातों के बारे में बताते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्कूलों में अभिभावकों की बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी है ताकि शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर न किया जा सके। दुष्यंत ने सवाल किया कि क्या जनता के टैक्स से बनने और चलने वाले स्कूलों का हाल जानने का अधिकार जनता के पास नहीं है ? उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग जाग चुका है, जो शासन यह कहता था कि उनके यहां इस्तीफे नहीं होते, युवाओं ने वह काम भी कर दिखाया। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद देश में तेल के दामों में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की गई है जिसके चलते देशवासियों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग अब भाजपा से मुक्ति चाहते है और बदलाव चाहते हैं। प्रदेश में कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं हैं क्योंकि उसमें फूट पड़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन की ओर से अनेक शर्तें लगाकर गरीबों के पीले राशन काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार की खराब नीतियों का ही परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में पटवारी और सफाई कर्मी भी हड़ताल पर हैं।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook