श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में 31 अगस्त को विशाल शोभा यात्रा में 200 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है- बजरंग गर्ग

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 4 सितंबर को 300 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करने से घर में सुख- शान्ति बनी रहती है- बजरंग गर्ग

हिसार, 30.08.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी की समीक्षा की गई। शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने मीटिंग में संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 4 सितंबर को 300 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में 31 अगस्त को विशाल शोभा यात्रा में 200 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। शोभा यात्रा में श्री कृष्ण जी, वासुदेव जी, श्री कृष्ण सुदामा जी, भगवान विष्णु का विराट रूप शेषनाग पर भगवान श्री कृष्ण, श्री कृष्ण राधा जी गोरिल्ला आदि सुंदर-सुंदर झांकियां होगी। शोभा यात्रा लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी होगी। जो पूरे शहर में मिलिट्री बैंड, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे के साथ नाचते गाते निकल जाएगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को शिवालय मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और मंदिर में शंख के ऊपर गणेश जी, भगवान विष्णु व लक्ष्मी माता, बकासुर वध, भगवान श्री कृष्ण माखन चोर, गोवर्धन लीला, भगवान शिव जी जटा से गंगा निकलती हुई, कारागार से वासुदेव और देवकी माता को मुक्त करवाते हुए, भगवान नरसिंह अवतार, भगवान श्री विष्णू जी का कच्छप अवतार, भगवान श्री कृष्ण की उखल लीला, बांसुरी पर भगवान श्री कृष्णा बच्चों के मनोरंजन के लिए गोरिल्ला भगवान श्री कृष्ण जी झूले में झूलते हुए आदि सुंदर-सुंदर झांकियां होगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12:00 बजे तक भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम होगा। रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव होगा, उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करने से घर में सुख- शान्ति बनी रहती है और भगवान श्री कृष्ण जी के अनेकों रूप थे।

इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, के के वर्मा, सत्येंद्र गोयल, रमेश पटवारी, जगत नारायण, गुलाब सिंह राणा, गंगा प्रसाद मौर्य, मनीष चावला, जसराम वर्मा, अनिल सैनी, सुशील शर्मा, दीपक कुमार डैलोर आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।