मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने पशुओं में लम्पी बीमारी के निदान पर सवाल पूछा
क्या सरकार ने कोई ऐसी नीति बनाई है कि लम्पी रोग से मरने वाले पशु और दूध कम होने पर सरकार की तरफ से कोई मुआवजा दिया जाए?
चंडीगढ़, 31 अगस्त। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल की तरफ से पशुओं में लम्पी बीमारी की रोकथाम पर सरकार द्वारा किए गए टीकाकरण और अन्य कार्य के विवरण पर पूछे गए प्रश्न पर अपना वक्तव्य देते हुए विधायक अदित्य ने कहा कि लम्पी रोग पशुओं में एक बेहद गंभीर बीमारी है जो बहुत तेजी से फैलती है। गऊशालाओं में उपलब्ध जगह से अधिक गऊओं को रखा जाता है। क्या गऊशालाओं में इतनी बड़ी संख्या में गऊ रखी जानी चाहिए? अगर वाकई में गऊओं को माता मानते हैं तो यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गऊशालाओं में उपलब्ध जगह के हिसाब से ही गऊओं को रखा जाए ताकि उन्हें साफ सुथरा वातावरण देकर स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा सके। साथ ही उनके रहने लायक सभी व्यवस्थाएं भी की जानी चाहिए। जब लम्पी रोग आता है तो ज्यादातर पशु मर जाते हैं अगर कोई बच जाता है तो उसका दूध कम हो जाता है जो कि पशुपालक के लिए सबसे बड़ा नुकसान होता है। क्या सरकार ने कोई ऐसी नीति बनाई है कि लम्पी रोग से मरने वाले पशु और दूध कम होने पर सरकार की तरफ से कोई मुआवजा दिया जाए?।
अदित्य देवीलाल ने पशुओं में टीकाकरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि टीकाकरण करने का जो 19 लाख का लक्ष्य रखा गया था वो अब तक सिर्फ 13 लाख 42 हजार पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया है।
सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए कहा कि क्या सरकार यह सुनिश्चित करती है कि पशुओं के सरकारी अस्पतालों में जितने भी डॉक्टर हैं वो गऊशालाओं और पशुपालकों के घर पर नियमित जांच के लिए जाते हैं या नहीं?।
====================================
चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की
चंडीगढ़, 31 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ ने चंडीगढ़ के कॉलेजों के छात्रसंघ चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डीएवी कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की यह पहली जीत है। चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों को जीतने में इनेलो के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला और आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और चुनाव जीतने के लिए प्रेरित किया। इस छात्रसंघ चुनाव के लिए करण चौटाला और अर्जुन चौटाला ने आईएसओ के चंडीगढ़ के प्रभारी तेजस्वी दलाल को जिम्मेदारी दी थी। डीएवी कॉलेज के चुनाव को जीतने में आईएसओ के चंडीगढ़ के उपप्रधान राहुल फतेहपुर और गवर्नमेंट कॉलेज का चुनाव जीतने में विक्रम के साथ साथ आईएसओ के चंडीगढ़ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का बहुत बड़ा रोल रहा। छात्रसंघ की इस जीत के बाद आईएसओ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश दिखाई दिया।