चण्डीगढ़, 20.09.26-युवा कलाकार राशि दीक्षित ने डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में “नशा मुक्ति” विषय पर आधारित अपनी प्रभावशाली पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया। नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व को दर्शाने वाली उनकी कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज को नशे के विरुद्ध जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राशि दीक्षित की सार्थक कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने युवा कलाकार से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और कला के माध्यम से नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर जागरूकता फैलाने के उनके प्रयास की प्रशंसा की।
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज की प्राचार्या मोना नारंग, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।