चण्डीगढ़, 09.10.26- : रसायन विज्ञान विभाग, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42 द्वारा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इनमें से नो टू ड्रग्स तथा से यस टू विकसित भारत आदि विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और “केमटूंस: केमिस्ट्री कार्टून्स – व्हेयर केमिस्ट्री मीट्स क्रिएटिविटी !” विषय पर फाइल कवर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मेहकप्रीत कौर (बीएससी प्रथम वर्ष) ने प्रथम, खुशी (बीटीएच प्रथम वर्ष) ने द्वितीय तथा नंदिनी यादव (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
फाइल कवर मेकिंग प्रतियोगिता में सहजप्रीत कौर (बीएससी. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, कंचन वर्मा (बीटीएच द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा विभा मिश्रा (बीएससी प्रथम वर्ष) ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) बीनू डोगरा द्वारा डीन एवं उप-प्राचार्या की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रो. (डॉ.) दीपिका कंसल, विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान एवं संयोजक, ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली आयोजन टीम की सदस्य डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गुरप्रीत कौर एवं डॉ. अंकिता गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।