चण्डीगढ़, 24.02.25- : यूथ क्लब, चण्डीगढ़ द्वारा मनीमाजरा में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल महलोत्रा और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। आयोजक संस्था के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे आदि से बच कर खेलों पर ध्यान केंद्रित करना था।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जसपाल सिंह पाली प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता जगतार सिंह जग्गा, विजय उप्पल, चंडीगढ़ भाजपा सचिव रमेश सहोरे, आईटी पार्क के एसएचओ और एडिशनल एसएचओ, एससी मोर्चा, चंडीगढ़ अध्यक्ष अमित खेरवाल और बिजली विभाग के जेई सुखविंदर सिंह सुखी भी यहां पहुंचे जिनका स्वागत चंडीगढ़ यूथ क्लब के प्रधान राहुल चौधरी, साहिल चौधरी, सौरभ श्रेष्ठ, मानसी पुंडीर, दामिनी शर्मा, बलराम चौधरी, अक्की, शोभा पासवान, लक्षदीप राणा, अभय कुमार, जॉनी, गीतांश डुमरा, करण धीमान, विजय वर्मा, संचित चौधरी, राघव शर्मा, सुमित शर्मा, अमन काला आदि ने किया।