हमीरपुर 27 फरवरी। जिला बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वीरवार शाम को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनीष राणा, अन्य सदस्यों सिद्धार्थ कौशल, अश्वनी कुमार, संगीता कुमारी और मीना कुमारी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को जिला बाल कल्याण समिति की संभावित गतिविधियों की जानकारी दी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे जिला में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सुनील शर्मा बिट्टू हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान हमीरपुर के कई प्रतिनिधिमंडलों और आम लोगों ने उनसे भेंट की। सुनील शर्मा बिट्टू ने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और इन समस्याओं के निवारण के लिए हरसंभव कदम उठाने का भरोसा दिया।