“मेरे मन में ख्वाहिश, मैं अम्बाला छावनी को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाना चाहता हूं” : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
मेरे कामों की सूची बहुत लंबी है, मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों पर “60 सेकेंड में 60 कार्यों” की वीडियो बनाई है जोकि आप सभी देखें : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कई इलाके पहले अम्बाला छावनी में नहीं जुड़े थे, तब यह बदहाल थे, न सड़क, न नाली न लाइटें थी, मगर आज यहां सड़कें, पानी, लाइटें, सीवरेज व अन्य सुविधाएं है : मंत्री अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनावों के लिए टुंडला, बीडी फ्लोर मील क्षेत्र, बोह, मतिदास नगर में जनसभाओं को संबोधित किया
अम्बाला/चंडीगढ़, 27 फरवरीहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “मेरे मन में एक ख्वाहिश है, मेरा जन्म अम्बाला छावनी में हुआ, मैं यहां पला-बड़ा, शहर की हवा खाई, पानी पिया, यहीं से स्कूल और कालेज में पड़ा तथा यहीं मैनें स्टेट बैंक में नौकरी की, इसलिए मैं इस शहर को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाना चाहता हूं”।
श्री विज ने यह बात आज नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनावों को लेकर टुंडला, बीडी फ्लोर मील क्षेत्र, बोह, मतिदास नगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने विकास के नाम पर अम्बाला छावनी में एक ईंट तक नहीं लगाई। पूर्व विधायकों या सांसदों ने कोई विकास कार्य नहीं किए, मगर उन्होंने विकास के रथ को आगे बढ़ाया। आज “मेरे कामों की सूची बहुत लंबी है और इसपर ही मेरे कार्यकर्ताओं ने 60 सेकेंड में 60 कार्यों की वीडियो बनाई है जिसे आप जरूर देखें”।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के बीडी फ्लोर मील क्षेत्र एवं अन्य कई इलाके अम्बाला छावनी में पहले शामिल नहीं थे। तब जनता इनका हाल देखती, यहां पर टूटी सड़कें थी, स्ट्रीट लाइटें नहीं थी, पानी नहीं आता था। मगर उनके छावनी क्षेत्र में जब यह शामिल हुए तो उन्होंने यहां विकास कार्य करवाए और आज यहां लाइटें, सड़कें, पानी एवं सीवरेज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह वर्षों से अकेले विकास कार्य कर रहे थे, मगर अब नगर परिषद में उन्हें विकास कार्यों में हाथ बंटाने के लिए भाजपा का नगर परिषद प्रधान व भाजपा के 32 पार्षदों की जरूरत है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भाजपा प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर और भाजपा के 32 पार्षद पद प्रत्याशियों को जनता अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाए।
आज श्री विज ने छावनी के वार्ड नंबर एक से भाजपा उम्मीदवार भरत कोछड़, वार्ड नंबर 17 से रशमी वर्मा, वार्ड नंबर 19 से गौरव सैनी, वार्ड नंबर तीन से मोहित कौशिक और वार्ड नंबर 10 में प्रत्याशी रमन छतवाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*चुनाव में भाजपा के मुकाबले न ही राष्ट्रीय न ही प्रदेश स्तर की पार्टी अपने प्रत्याशी उतार पाई : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि चुनाव में भाजपा के मुकाबले न ही राष्ट्रीय न ही प्रदेश स्तर की पार्टी हमारे खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं कर सकी और मैदान छोड़कर यह पार्टियां भाग गई है। उन्होंने कहा आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार है, अम्बाला छावनी से मैं भाजपा का विधायक हूं, इसलिए नगर परिषद अम्बाला छावनी में भी भाजपा प्रधान और पार्षद जीतकर आएंगे तो अम्बाला छावनी के सभी विकास कार्य निर्विघन होंगे। ऊपर से नीचे तक विकास योजनाओं का पूरा करंट आएगा।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज वह जनता से 66 आंखें और 66 हाथ मांगने आए हैं, एक प्रधान और 32 पार्षद यानि कुल 33 लोगों के 66 हाथ विकास कार्य करने और निगरानी के लिए 66 आंखें चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशी को जनता विजयी बनाएगी।
*अम्बाला से आचार संहिता हटने के बाद डोमेस्टिक एयरपोर्ट आप्रेशनल होगा : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी का डोमेस्टिक एयरपोर्ट जल्द आप्रेशनल होने वाला है और यहां से जम्मू, अयोध्या, श्रीनगर व लखनऊ के लिए फ्लाइट पास हो चुकी है। कई बड़ी एयरलाइन भी अम्बाला छावनी से विमान सेवा प्रारंभ करने की इच्छुक है। अम्बाला छावनी एयरपोर्ट से कई शहरों को कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा जहां एयरपोर्ट बन जाता है वहां विकास को पहिए लग जाते हैं।
*जनता ने सात बार विधायक बनाया, मैंने पूरी ताकत से छावनी का विकास कराया : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी की जनता ने मुझे सात बार विधायक बनाया है। भाजपा के वह हरियाणा में सर्वाधिक जीतने वाले विधायक है। मैंने विधायक बनने पर अपना घर नहीं बनाया बल्कि पूरी ताकत लगाकर अम्बाला छावनी का विकास किया। मुझसे पहले चुने गए विधायकों व सांसदों ने हमें नजरअंदाज किया व कोई विकास कार्य नहीं कराए। विकास का एक भी रुपया हमारे शहर में नहीं लगता था। तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने अम्बाला छावनी में अनाज मंडी निर्माण के नाम पर पत्थर लगाए, मगर मंडी कभी नहीं बनी, अनाज मंडी उन्होंने अपने कार्यकाल में बनाकर दी। छावनी में विकास का पहिया जो रुका था उसमें अपना पूरा जीवन लगाकर चलाने की कोशिश की।
*अम्बाला छावनी में कई विकास कार्य करवाकर दिए : अनिल विज
सन् 1857 में अम्बाला छावनी से प्रारंभ हुई आजादी की पहली लड़ाई का स्मारक वह अम्बाला छावनी में बनाकर दे रहे हैं। उन्होंने छावनी में एसडीएम आफिस बनाकर दिया, युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हाल, बैडमिंटन हाल, छावनी के कोने-कोने में योगशाला बनाकर दी। सुभाष पार्क की जमीन छुड़ाकर यहां बेहतरीन सुभाष पार्क बनाकर दिया। छावनी में सिविल अस्पताल, अटल कैंसर केयर, मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाकर दी। वह बैंक स्क्वेयर, रिंग रोड वह अन्य विकास कार्य भी करवाकर दे रहे हैं।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकास के रथ को जो वह अकेले कई वर्षों से खींच रहे थे उसे और तेजी से चलाने के लिए आपके बीच प्रार्थना करने आया हूं कि जनता किसी की बात में न आए और भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं।