चण्डीगढ़, 18.04.25- : श्री राधा माधव मन्दिर, सैक्टर 34 में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ रघुवीर राय डेहरा और मंदिर प्रधान चन्द्रकला डेहरा के सौजन्य से हो रहा है। कथा में कथाव्यास आचार्य सुनील नौटियाल ने आज श्री राम कथा, वामन अवतार, देवकी वासुदेव तथा यशोदा नंद, दाऊदयाल जन्म और कृष्ण जन्म के प्रसंग बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा व्यास बताया कि जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो कथा व्यास और भक्तों ने स्वागत कृष्णा-स्वागत कृष्णा, नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हरि बोल हरि बोल व मोहन से दिल क्यूं लगाया है ,यह में जानू या वो जाने भजन गए व नृत्य करने लगे। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन संगीतमय भजनों द्वारा किया।